महासमुंद: जिला मिशन समन्वयक ने विभागीय योजनाओं की विकासखंडवार समीक्षा की
महासमुन्द: जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुन्द द्वारा विभागीय गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए समीक्षा बैठक आज जिला परियोजना कार्यालय आयोजित किया गया। बैठक मंे जिला मिशन समन्वयक ने विभागीय योजनाओं की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने समस्त विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयकों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर प्रत्येक विद्यालय मंे अनिवार्य रूप से करें। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयकों को निर्माण/मरम्मत एवं जर्जर शाला भवनों का डिस्मेंटल कार्य प्राथमिकता के आधार पर तकनीकी रिपोर्ट एवं प्राक्कलन के साथ कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सभी शालाओं में पेयजल की सुविधा, सभी छात्रों का जाति निवास, आय प्रमाण पत्र, शालाओं में लंबित विद्युत बिल का भुगतान, जिले में संलग्न कर्मचारियों को मूल शाला में वापस करने को कहा। विकासखंड बागबाहरा के प्राथमिक शाला परसुली में व्यवस्था किए गए शिक्षकों को मूल शाला में वापस करने के लिए विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक को निर्देशित किया गया।
शिक्षा गुणवत्ता हेतु समस्त विकासख्ंाड में बीईओ एवं बीआरसीसी की संयुक्त टीम बनाकर सतत् मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन प्रेषण करने, आगामी माह जिले में जन चौपाल कार्यक्रम आयेाजित किया जाएगा इस संबध में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल स्त्रोत समन्वयकों को शालाओं का सतत् मॉनिटरिंग करने को कहा। एक ही परिसर में प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी संचालित शालाओं का सत्यापन कर आगामी सत्र् में 05 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए बालवाड़ी संचालन की तैयारी की समीक्षा किया गया। 100 दिवसीय पठन/गणितीय अभियान अंतर्गत 14 सप्ताह हेतु साप्ताहिक गतिविधियों के विषय में चर्चा, निपुण भारत अंतर्गत विकासखंड में आयोजित बैठक की जानकारी एवं विकासखंड स्तरीय समिति का विवरण, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का ऑनलाईन प्रविष्टि की जानकारी, विद्यांजली पोर्टल में ऑनलाईन प्रविष्टी की जानकारी, भाषायी सर्वे की ऑनलाईन प्रविष्टि की जानकारी तथा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा दिये गये गए समस्त दिशा-निर्देशों का क्रियान्वयन किये जाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।