IPL 2022: बदल गए नियम: बायो-बबल तोड़ने पर मिलेंगी ये सजा
आईपीएल के 15वें संस्करण के शुरूआत 26 मार्च से होने वाली है. उससे पहले जहां मंगलवार को नियमों में बदलाव की जानकारी सामने आई थी. वहीं अब बीसीसीआई द्वारा बायो-बबल तोड़ने के खिलाफ एक्शन प्लान भी जारी कर दिया है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक आगामी सीजन में खिलाड़ी, उनके परिजन, अधिकारी व फ्रेंचाइजीज सभी के लिए बायो-बबल तोड़ने पर कुछ सजाओं के प्रावधान जारी किए गए हैं.
बायो-बबल के नए नियम -
पहली बार बायो-बबल तोड़ने पर: आईपीएल टीम का कोई खिलाड़ी अगर बायो-बबल का उल्लंघन करेगा तो उसे 7 दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा. इस दौरान अगर उल्लंघन करने वाले खिलाड़ी की टीम का कोई मुकाबला होता है तो 100 फीसदी मैच फीस कटेगा.
दूसरी बार बायो-बबल तोड़ने पर: अगर टीम का कोई खिलाड़ी दोबारा बायो-बबल का उल्लंघन करता है तो उसे क्वारंटीन तो होना ही पड़ेगा. साथ ही खिलाड़ी पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगेगा.
तीसरी बार बायो-बबल तोड़ने पर: अगर खिलाड़ी ने तीसरी बार नियमों का उल्लंघन किया तो उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा. वह खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी को भी बड़ा नुकसान पहुंचाएगा. आईपीएल के नए नियमों के तहत फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट का ऑप्शन नहीं मिलेगा.
परिवार के सदस्यों के लिए बायो-बबल के नियम:
पहली बार यदि खिलाड़ी के परिवार का कोई सदस्य, टीम का अधिकारी या मैच अधिकारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है, तो उसे 7 दिनों के लिए क्वांरटीन होना पड़ेगा. इस दौरान अगर उल्लंघन करने वाले सदस्य की टीम का कोई मुकाबला होता है तो 100 फीसदी मैच फीस कटेगा. दूसरी बार उल्लंघन करने पर परिवार के सदस्य को बाकी सीजन के लिए बायो-बबल से निकाल दिया जाएगा.
कोरोना के कारण अगर किसी टीम के पास प्लेइंग-XI तैयार
करने के लिए कम से 12 खिलाड़ी ( इसमें से कम से कम 7 भारतीय) और एक सब्सिट्य़ूट
फील्डर नहीं रहते हैं तो बीसीसीआई के पास मैच को रीशेड्यूल करने का अधिकार होगा.
अगर ऐसा संभव नहीं होता है तो फिर इस मुद्दे को आईपीएल की टेक्निकल कमेटी के पास
भेजा जाएगा और उसका फैसला फाइनल और बाध्य होगा.अगर कोई फ्रैंचाइज़ी किसी भी शख्स
को बीसीसीआई प्रोटोकॉल का पालन किए बिना खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ से संपर्क
करने के लिए बायो-सिक्योर बबल में एंट्री देती है, तो उसे इसकी
भारी कीमत चुकानी होगी.
बीसीसीआई ने प्रोटोकॉल के मुताबिक, बाहरी
शख्स को बायो-बबल में प्रवेश से पहले 7 दिन अनिवार्य क्वारंटीन और कोरोना की
निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी. अगर कोई भी टीम बीसीसीआई को बिना बताए किसी
खिलाड़ी को बायो-बबल में प्रवेश करने देती है तो पहली बार नियम के उल्लंघन पर 1
करोड़ रुपये जुर्माना देना होगा. दूसरी बार प्वाइंट टेबल में एक अंक कटेंगे. वहीं, तीसरी
बार नियम तोड़ने पर दो अंकों की कटौती की जाएगी.