सरायपाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च 2022 को नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, विधायक प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के उपस्थिति में मनाया गया जहां पर पल्स पोलियो कार्यक्रम 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पेमिन ठाकुर , मितानिन ललिता सोनवानी भीखापाली , सेतबाई दीप बैदपाली को प्रशस्ति पत्र एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
बीएमओ द्वारा अपने संबोधन कहा गया कि 16 मार्च 1995 को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया था एवं 27 मार्च 2014 को हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है जिस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है एवम् कोरोना टीकाकरण कार्य में सरायपाली का प्रदर्शन पुरे जिले में बेहतरीन रहा है.