सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचे पति को पत्नी ने कहा- गेट आउट, जानें पूरा मामला...
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है. पीड़ित पति का कहना है उसकी पत्नी की तरफ से झूठे केस में फंसाने और उसके प्रेमी की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है. बता दें कि दोनों परिवारों और पत्नी की सहमति से 17 नवम्बर 2021 को शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद पत्नी ने इस बात का खुलासा किया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि शादी के बाद सुहागरात मनाने के लिए जब वह पत्नी के पास कमरे में गया तो पत्नी ने गुस्से में उससे कहा कि, गेट आउट, यहां से चले जाओ और सुहागरात से इनकार कर दिया. पत्नी ने कहा कि वह अशोक नामक एक युवक से प्रेम करती है और उसके साथ ही रहना चाहती है.
प्रेमी ने दी धमकी
पति के सामने पत्नी के खुलासे के बाद पत्नी की समझाइश के लिए ससुरालवाले भी पहुंचे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. वहीं पति को लगा कि उसकी पत्नी कि भी भी मुकदमे में उसे फंसा सकती है ऐसे में वह पहले ही पुलिस के पास पहुंच गया.
पीड़ित पति का कहना है कि उसने पत्नी के प्रेमी अशोक से समझाइश कर दूर रहने के लिए कहा लेकिन प्रेमी अशोक ने पत्नी को किसी भी तरह से परेशान करने, संबंध बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी तक दी.