महासमुंद: सूर्या नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं जय हिन्द महाविद्याल... - CG Sandesh

महासमुंद: सूर्या नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं जय हिन्द महाविद्यालय में मोर चिरैया कार्यशाला का आयोजन

महासमुन्द: वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में सूर्या नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं जय हिन्द महाविद्यालय में गौरैया संरक्षण के लिए विगत दिवस मोर चिरैया कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर रोशना डेविड व प्रेरक अनुजा छत्तर तथा उनके समूह के द्वारा गौरैया संरक्षण के लिए घोंसला निर्माण की विधि बताई गई साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए एक छोटी सी चिड़िया का जीवन में महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया।

वनमण्डलाधिकारी राजपूत ने बर्डवाचिंग की प्रक्रिया से छात्रों को पक्षियों से संबंधित विभिन्न जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यशाला में महाविद्यालय के संस्थापक मोतीचंद बाफना, संचालिका आस्था बाफना तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें