बसना : प्लास्टिक चावल का ग्रामीणों में भय, खाद्य निरीक्षक ने... - CG Sandesh

बसना : प्लास्टिक चावल का ग्रामीणों में भय, खाद्य निरीक्षक ने कहा - आयरन और पौष्टिक युक्त चावल, डरने की बात नही

हेमन्त वैष्णव. बसना ब्लॉक अंतर्गत कई ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्यों के दुकानों से ग्रामीण लोग जब चावल घर लेकर आए तो उन्हें चावलों में कुछ मात्रा प्लास्टिक के चावल जैसा देखने को मिला.

यह चावल देखने पर राइस मिलर्स से जो चावल आता है उससे काफी बड़ा था, तथा ग्रामीणों के अनुसार यह चावल प्लास्टिक जैसा है. यह चावल लोहडीपुर और कोलिहादेवरी, ढालम जैसे ग्राम पंचायत से मिलने की जानकारी मिली है. जिससे ग्रामीणों में ये पूरी तरह चर्चा का विषय रहा कि शासकीय उचित मूल्यों की दुकान में प्लास्टिक चावल का वितरण किया जा रहा है.

लोहड़ीपुर के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से इसकी जानकारी संवाददाता को दिया कि शासकीय उचित मूल्य के दुकान पर प्लास्टिक चावलों का वितरण किया जा रहा है.

मामले खाध विभाग बसना के निरीक्षक ललिता शर्मा से संपर्क करने पर बताया कि अभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आयरन और विटामिन युक्त ‘फोर्टिफाइड’ चावल वितरण किया जा रहा है.

योजना के तहत फोर्टिफाइड चावल में लौह तत्व, विटामिन बी-12 तथा फोलिक एसिड युक्त फोर्टिफाइड राइस करनेल (एफआरके) का मिश्रण होता है. यह लोगों को खुराक में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी मददगार साबित करता है.

खाध निरीक्षक ने बताया कि इस चावल को मोडिफाई करके बनाया जा रहा है प्लास्टिक चावल नही है. डरने की कोई बात नहीं और कई गांव से फोन आ रहा है प्लास्टिक चावल की कोई बात नही.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें