राजीनीति में उतर सकते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह - CG Sandesh

राजीनीति में उतर सकते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह

इस साल भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेज सकती है. सूत्रों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरभजन सिंह को राज्यसभा की सीट देने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि भज्जी या आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

आम आदमी पार्टी को इस महीने के अंत तक राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की नवगठित राज्य सरकार हरभजन सिंह को एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी सौंप सकती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें