बसना : क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योह... - CG Sandesh

बसना : क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार, शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिस ने की गश्त

रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को बसना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिस दिन भर गस्त करती रही, साथ ही कुछ जगह पुलिस लोगों को समझाइश देते हुए शांति पूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए नजर आयी। नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर भी मोटरसाइकिल में अपनी टीम के साथ गस्त करते नजर आए। कुछ जगहों पर पुलिस को विशेष निगरानी रखनी पड़ी।

बसना नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की गूंज गूंजने लगी। बच्चे सुबह से ही होली के रंग में रंगते नजर आए । यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली की धून पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर तक लोगों का थिरकना जारी रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें