महासमुंद : 135 बच्चों के साथ 15 मार्च को विश्व सामाज कार्य दिवस कस्तुरबा ट्रस्ट और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में मनाया गया.
17 मार्च 2022 को विश्व सामाज कार्य दिवस में कस्तुरबा ट्रस्ट और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में छात्र छात्राओं और शिक्षक के बीच मनाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद ड्रॉ एस आर बंजारे एवं ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशानुसार मनाया गया । विश्व सामाज कार्य दिवस पर मनोरोग सामजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे उपस्थित थे । मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को बताया गया। समाज के विभिन्न कुरुतिया पर को प्रकाश डाला गया। परीक्षा के समय बच्चों के मानसिक तनाव कम करने के लिए तनाव प्रबंधन खेल के माध्यम से बताया गया। परिवार में नशा से जूझ रहे आर्थिक तंगी और मानसिक स्वास्थ्य हेतू सलाह दिया गया। जिसमें नियमित दिन चर्या में योग साधना को भी जोड़े। कोरोना से लड़ने के लिये कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत लगया गया हैं। 17 बच्चे के साथ मनो सामाजिक देख भाल के लिये मेडिकल कॉलेज सह संबध्ता जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से उपस्थित हुये। कुल 115 बच्चों के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तुरबा ट्रस्ट विद्यालय के 17 बच्चे एवं स्टाफ सामिल हुयें प्रभारी बेल्सोंंडा के प्रिंसिपल श्री मति शोभा सिंंघदेव और शिक्षक का सहयोग रहा।