तुमगांव : शराब पीकर की गाली गलौच, मना करने पर की मारपीट. - CG Sandesh

तुमगांव : शराब पीकर की गाली गलौच, मना करने पर की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम नयापारा अछरीडीह में शराब पीकर गाली गलौच करने वाले पर मामला दर्ज किया है.

चुणामणी बंजारे ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च 2022 के दोपहर करीबन 03 बजे वह अपने घर के सामने खडा था तभी उसी समय गांव का हेमलाल बांधे और उसका लडका अजय बांधे दोनो शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे. जिसे चुणामणी बंजारे द्वारा मना करने पर उसे तू कौन होता है मना करने वाला कहकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया.

इस दौरान वाद विवाद होता देख चुणामणी बंजारे की मां कुन्ती बंजारे एवं पिता संतू बंजारे बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किया गया.

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी अजय बांधे द्वारा अपने हांथ में रखे लोहे के राड से उसकी मां को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें