महासमुंद: होली खेलने के बाद नहाने गए 3 दोस्त डूबे, 1 की मौत 2 गंभीर
18 मार्च की शाम करीब 6:20 बजे महसमुन्द के कोतवाली थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से ईलाज के लिए आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कलश बाघमारे पिता राजेन्द्र अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद अपने साथी लक्ष्य चंद्राकर और दिव्यांशु के साथ बरोण्डा बाजार तालाब में नहाने चला गया. नहाते वक्त तीनों युवक डूबने लगे. डूबने के दौरान शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर बचाने पहुंचे और 2 युवको को बाहर निकाला लिया गया दोनों को चिंताजनक हालत में रायपुर रिफर किया गया है. कलश को ईलाज के लिए आदित्य अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें