27 परिरुद्ध बंदियों को मानसिक तनाव को कम करने जिला जेल महासमुंद में तनाव प्रबंधन एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन
27 परिरुद्ध बंदियों को मानसिक तनाव को कम करने के जिला जेल महासमुंद में तनाव प्रबंधन एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। आज दिनांक 19 मार्च 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ड्रॉ एस आर बंजारे एवं ड़ॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला जेल महासमुंद में तनाव प्रबंधन एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिला जेल परिरुद्ध बंदियों को मानसिक तनाव को कम करने के लिये तनाव प्रबंधन कार्यशाला में गिनती के माध्यम खेल खेलाया गया। मानसिक तनाव मुक्ति पाने के लिये योग साधना, नियमित दिन चर्या में संगीत, खेल और खान पान पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा गया। कोविड महामारी के नियम को पालन करने व शत प्रतिशत टीका लगावने को कहा गया।
कार्य शाला में 27 परिरुद्ध बंदियों का मानसिक जांच कर परामर्श दिया गया है। जिसमें 6 को गम्भीर मानसिक तनाव देखा गया और 21 बंदियो को कम मानसिक तनाव देखा गया। कार्य शाला में सहायक जेल अधिक्षक उपस्थित थे। कार्य शाला में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामगोपाल खूँटे, तिकेश्वृरि गोस्वामी मनोवेज्ञनीक, जागृति साहू स्टाफ नर्स, देवकुमार डडसेना आदि उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें