आमापाली गढ़फुलझर में दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन 20 मार्च से
बसना विकासखंड गढ़फुलझर अंचल के ग्राम आमापाली में गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये दो दिवसीय चैतन्य महाप्रभु के हरि नाम अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम रविवार 20 मार्च दोपहर 1 बजे कलश यात्रा के साथ हरि नाम नामोच्चारण शुभारंभ होगा। सोमवार 21 मार्च को हरिनाम समापन, पूर्णाहुति के महाप्रसाद वितरण कर समापन किया जावेगा।
हरे कृष्ण, हरे राम नाम तन मन को प्रफुल्लित कर देने वाले प्रभु नाम अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में ओड़िसा और छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठ दल उदंड पार्टी महिला कोदलीपाली, बरपाली ओड़िसा उदंड दल कदलीपाली, डाभा ओड़िसा रंगीन दल कटंगपाली, नुआपड़ा ओड़िसा रंगीन दल जोंघरामुंडा, बरपाली ओड़िसा उदंड दल साधुपाली, उदंड आमापाली और उदंड बरिहापाली के दल शामिल होकर अपना कला का प्रदर्शन करते हुये प्रस्तुति देंगे।
तरियापारा आमापाली के गांव के प्रमुख सुभाष साव, पुरुषोत्तम साव, खगेश्वर राणा, सुखनंदन, कंचन वैष्णव, मोहन बंजारा, गोवर्धन राणा, तुलाराम, महेंद्र, चिन्तामणि, ईश्वर राणा, देवारचंद राणा,मुकेश सोनी,राजेश साव, गौतम साव, कन्हैया साव सहित समस्त ग्रामवासीयों ने हरि संकीर्तन में क्षेत्र के सभी लोगों को सपरिवार शामिल होकर पुण्य का भागीदारी बनने की अपील की हैं।