महासमुंद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र की त... - CG Sandesh

महासमुंद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र की तालाब में डूबने से मौत

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में होली खेलकर नहाने के लिए तालाब गए किशोरों की टोली में तीन किशोर डूब गए थे, जिनमे दो की हालत गंभीर थी, वहीं एक की मौत हो गई थी। घटना में रायपुर के निजी अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती छात्र लक्ष्य चन्द्राकर 17 वर्ष का रविवार सुबह निधन हो गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। वे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर के ज्येष्ठ पुत्र थे। घटना में अबतक कलश वाघमारे सहित दो छात्र की जान जा चुकी है। वहीं नगर के निजी अस्पताल में डूबने वाले तीसरे छात्र दिव्यांशु कर्माकर 17 का उपचार जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाजार की है।

शुक्रवार को सुबह होली खेलने के बाद केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं के किशोरों की टोली नहाने के लिए जिला मुख्यालय से सात किमी दूर ग्राम बरोंडाबाजार के तालाब पहुंचे। यहां नहाने के लिए किशोर कूद गए। तीन किशोर गहरे पानी मे चले गए। डूबते किशोरों को देखकर साथ गए लोगों ने शोर मचाया। तब रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रुके और सहायता करने के लिए आगे बढ़े।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें