महासमुन्द: जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 ने लगाई फांसी, एक ने किया जहर सेवन
महासमुन्द जिले में 18 और 19 मार्च को अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत हो गयी जिसमे से 3 ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली और 1 की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.
22 वर्षीय युवक ने लगाईं फांसी
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम भाठा पारा
भलेशर में एक युवक ने अपने घर पर अज्ञात कारण से 19 मार्च को फांसी लगा ली.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओमप्रकाश निर्मलकर पिता उत्तम उम्र 22 साल ग्राम भलेसर का निवासी था.
युवक ने की आत्महत्या
19 मार्च की शाम करीब 6:20 बजे पटेवा थाना
क्षेत्र के ग्राम झलप में एक युवक ने घर पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के
अनुसार मृतक लव कुमार ध्रुव पिता श्याम लाल उम्र 23 साल वार्ड नं. 02 झलप का
निवासी था.
महिला ने लगाईं फांसी
बागबहारा थाना अंतर्गत ग्राम भानपुर में एक महिला ने 18-19 मार्च की रात अज्ञात कारण से फांसी
लगा ली. पुलिस ने बताया मृतिका कमलेश्वरी दीवान पति विजय दीवान उम्र 38 साल ग्राम
धरसेला थाना बलौदाबाजारा हाल मे भानपुर बागबाहरा की
निवासी थी.
जहर सेवन करने से मौत
19 मार्च की सुबह करीब 8 बजे कोमाखान थाना क्षेत्र
के ग्राम सोनामुंदी में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत
खराब होने पर उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया जहाँ ईलाज के
दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामसागर साहू पिता घासीराम
साहू उम्र 52 साल ग्राम सोनामुंदी का निवासी था.
पुलिस ने चारों मामलों की रिपोर्ट पर से मार्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.