महासमुंद जिले में 8वीं, 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सु... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में 8वीं, 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

महासमुंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 मार्च 2022 को रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर रायपुर द्वारा सेल्स मार्केटिंग एवं सिक्यूरिटी गार्ड के 10-10 पद, टेली कॉलिंग के 50 पद, ड्राइवर एवं हेल्पर के 5-5 पद के लिए 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8-10 हजार के मासिक वेतन पर की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें