कोमाखान: ट्रेन से कटकर महिला की मौत
कोमाखान थाना क्षेत्र के सोनामुंदी रेल्वे फाटक के पास 21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रमसिला बाई निषाद पति निर्मल निषाद उम्र 42 साल ग्राम सोनामुंदी की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें