शिवगर्जना ढोल-ताशा, ध्वज पथक के साथ होगा नीलांचल के नवीन मुख्यालय उद्घाटन, 30 हजार लोगों को दिया गया आमंत्रण
23 मार्च बुधवार को नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल के द्वारा नीलांचल सेवा समिति के नवीन मुख्यालय का उद्घाटन किया जायेगा. साथ ही यहाँ पूरी के महाप्रभु जगन्नाथ की रथ का एक पवित्र पहिया (चक्र) का स्थापना पूरे विधि विधान से किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में बसना विधानसभा से करीब 30 हजार लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया है. इस कर्यक्रम में महाराष्ट्र की शिवगर्जना ढोल-ताशा, ध्वज पतक विशेष आकर्षक रहेगी. कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से दशहरा मैदान (सी टी ग्राउंड) पदमपुर रोड बसना से यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नीलांचल मुख्यालय भवन में प्रवेश किया जाएगा। जहां पूजन अनुष्ठान कर समारोह को संपन्न किया जाएगा.
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूरी (ओडिशा) से जगद्गुरु स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज एवं आचार्य महाराज के अनुयायी तथा नागपुर (महाराष्ट्र) से शिवगर्जना (ढोल ताशा ध्वज पथक) पधार रहे हैं. जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा से नीलांचल सेवा समिति के द्वारा महाभोग भंडारा दोपहर 12:00 बजे होने की बात कही.