महासमुंद: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा 26 को, महासमुंद जिलेवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क
अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 96175-00148 और 82197-84154 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। विगत मंगलवार 15 मार्च को सायकल यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा और रूपरेखा बनायी गयी थी। इस बैठक में वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे आदि उपस्थित थे।
यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शनिवार 26 मार्च को महासमुंद जिले के सायकल यात्रा में रूचि रखने वाले लोगों के लिए है। यह महासमुंद से सिरपुर 30 किलोमीटर तक जाएगी। जिसमें वहां के पुरातात्विक महत्व से सायकल यात्रियों को रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा रास्तें में पड़ने वाले प्रकृति और कोडार जलाशय भी देखने को मिलेगा।