महासमुंद: कलेक्टर की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस पर जल जीवन मिशन की बैठक
मिशन अंतर्गत आमंत्रित की गयी निविदा दर अनुमोदित
महासमुंद: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में हुई। आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस भी है। इसका उद्देश्य सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल पहुंचाना है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान देना है। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 8 सिंगल विलेज, 5 रेट्रोफिटिंग एवं 2 रनिंग वाटर योजनाओं के लिए आमंत्रित की गई निविदा की दरों पर चर्चा की गई और न्यूनतम दरों को अनुमोदित किया गया। बैठक में समिति सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, उप संचालक कृषि सहित सहायक संचालक जनसम्पर्क मौजूद थे।