शराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित - CG Sandesh

शराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमन्त उपाध्याय के द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड खड़गंवा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गढ़तर के प्रधान पाठक जोखन लाल भगत को विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर विद्यालय आने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेशानुसार प्रधान पाठक भगत के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक का निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें