महासमुंद: जन चौपाल कार्यक्रम 24 मार्च से होगा शुरू
गुरूवार 24 मार्च को माह का पहला जन चौपाल सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पैंकिन में आयोजित होगा। यह शिविर दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक ग्राम पंचायत भवन पैंकिन चलेगा। चालू माह का दूसरा शिविर बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरोली में बुधवार 30 मार्च को आयोजित होगा। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन बरोली में इसी समय दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगा।
अप्रैल माह का पहला और दूसरा शिविर बुधवार 6 अप्रैल को सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चारभांठा के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। वहीं दूसरा शिविर बुधवार 13 अप्रैल को बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गौरटेक के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। सभी शिविरों का समय दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगा। सभी शिविरों में विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजना और गतिविधियों की जानकारी देंगे और प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी करेंगे। विभाग के पोस्टर, बैनर भी चौपाल स्थल पर लगायेंगे।