महासमुंद: जन चौपाल में मिले 60 आवेदन, कलेक्टर ने सभी आवेदनों... - CG Sandesh

महासमुंद: जन चौपाल में मिले 60 आवेदन, कलेक्टर ने सभी आवेदनों का निराकरण और कार्यवाही करने के निर्देश दिए

महासमुंद: जिला स्तरीय आयोजित होने वाले कलेक्टर जन चौपाल (जनदर्शन) में आज जिले भर के विभिन्न दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों, प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। आज के कलेक्टर जन चौपाल में आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4, प्रधानमंत्री आवास सहित अलग-अलग योजनाओं के कार्यों के भुगतान संबंधी, पटवारी शिकायत, वनाधिकार पट्टा, भूमि बंटवारा और दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल आदि संबंधित समस्याओं के आवेदन दिए। जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने लोगों की समस्याओं और शिकायतें गौर से सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें