बसना : आबकारी एक्ट के तहत कुल 4 लोगों पर कार्यवाही.
बसना पुलिस ने 21 मार्च को आबकारी एक्ट के तहत कुल 4 लोगों पर कार्यवाही की है.
इसमें ग्राम देवरी में उत्तर कुमार साव पिता मोतीराम उम्र 39 साल को अवैध रूप से अपने घर के सामने बिक्री करने वास्ते 4000 एम.एल. महुवा महुवा शराब कीमती 800 रू. को रखे मिला रखे मिला जिसे जप्त कर आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कार्यवाही की गई.
ग्राम भदरपाली में आरोपी मनोज निषाद पिता तुलसीराम उम्र 23 साल को के घर के सामने अवैध रूप से 2000 एम.एल. महुवा महुवा शराब कीमती 400 रू. को घटनास्थल पर रखे मिला जिसे जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
ग्राम गनेकेरा में आरोपी भुनेश्वर साव पिता गोपाल साव उम्र 40 साल द्वारा अवैध रूप से शराब को घर आंगन में बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 15000 एम.एल. महुवा महुवा शराब कीमती 3000 रू. को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
बाजार चौंक पिरदा में डीकेश करायत पिता फागूलाल उम्र 28 साल शराब के नशे की हालत में मदमस्त होकर घटनास्थल पर हो हल्ला करते गिरते पड़ते मिला. जिससे आम लोगो को परेशानी हो रही थी की रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.