सरायपाली: 11 नग चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली: 11 नग चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद व सरहदी जिलो से चोरी किये मोटर सायकलो को ब्रिकी के फिराक में था आरोपी

थाना सरायपाली एवं सायबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही
   
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ बिक्री, सहित मोटर सायकल चोरी की रोकथाम एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना/चैकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया था। जिसपर थाना सरायपाली एवं सायबर सेल की टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं मोटर सायकल चोरी की पता तलाश दिनांक 20.03.22 को मुखबीर से सूचना पर आरोपी कीर्ति चैहान पिता विदित चैहान उम्र 32 वर्ष निवासी डुमरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को पकडकर उसके कब्जे से चोरी की 06 नग मोटर सायकल बरामद कर थाना सरायपाली में ईस्तगासा क्रमांक 01/22 धारा 41(1+4) जाफौ,379 भादवि कायम कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी कीर्ति चैहान ने पूछताछ में अपने साथी घनश्याम पटेल उर्फ बाटा के साथ मिलकर और भी मोटर सायकल चोरी करना तथा मोटर सायकलो को घनश्याम पटेल के पास होना बताया था। इस आधार पर थाना सरायपाली व सायबर सेल की टीम द्वारा घनश्याम पटेल की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21.03.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि पदमपुर रोड़ अण्डरब्रिज के पास सरायपाली में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम पदमपुर रोड़ अण्डरब्रिज के पास सरायपाली पहुॅचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटर सायकल सहित पकड़े। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम घनश्याम पटेल उर्फ बाटा पिता पुनीत पटेल उम्र 23 साल साकिन गिरसा थाना सरायपाली जिला महासमुन्द बताया। जिसे अपने पास रखे मोटर सायकल के संबंध कागजात पूछने पर नही होना व चोरी का मोटर सायकल होना बताये। घनश्याम पटेल कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने घर में विभिन्न प्रकार के 10 नग मोटर सायकल को बिक्री हेतु छुपाकर रखना बताया।

आरोपी के निशानदेही पर उनके मकान ग्राम गिरसा पहॅुचकर मकान की तलाशी ली गई। जहाॅ 01- एक सफेद लाल रंग का बिना नंबर हीरो होण्डा स्पलेण्डर, 02- एक काला रंग का बिना नम्बर हीरो पैसन प्रो 03- एक काला रंग का बिना नम्बर होण्डा साईन, 04- दो नग काला एवं सिल्वर रंग बिना नम्बर होण्डा एक्टीवा 05. चार नग लाल काला रंग बिना हीरो एचएफ डिलक्स, 06 दो नग लाल काला रंग का बजाज पल्सर बिना नम्बर को बरामद कर मो0सा0 का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बोला गया जो कोई वैध कागजात नही होना बताया। आरोपी से कुल 11 नग बरामद मो0सा0 जुमला कीमती 2,25,000 रूपयें को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सरायपाली में अपराध धारा 41(1$4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले एवम अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद कल्पना पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सजय राजपूत, प्रआर ललित पटेल, आर योगेन्द्र बंजारे, कमल जांगड़े मानवेन्द्र ढीढी , हेमंत नायक, अमित जायसवाल, संजीव बंजारे, राहुल वर्मा द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
01- घनश्याम पटेल उर्फ बाटा पिता पुनीत पटेल उम्र 23 साल साकिन गिरसा थाना सरायपाली जिला महासमुन्द।

जप्त वाहन का विवरण:-

01- एक सफेद लाल रंग का बिना नंबर हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो पुरानी इस्तेमाली जिसका चेचिस नम्बर MBLHA10ASCHA33332 इंजन नम्बर SA10ELCHF38021 कीमती करीबन 15,000 रू0।

02- एक काला रंग का बिना नम्बर हीरो पैसन प्रो जिसका चेचिस नम्बर मिटा हुआ इंजन नम्बर JA2ABDGH25137 कीमती करीबन 15,000 रू0।

03- एक काला रंग का बिना नम्बर होण्डा साईन जिसका चेचिस नम्बर MF4GC36CHB828980 इंजन नम्बर JC36E2443775 कीमती करीबन 10,000 रू0।

04- एक काला रंग का बिना नम्बर होण्डा एक्टीवा इंजन नम्बर JF50E85159056 कीमती करीबन 10,000 रू0।

05- एक सिल्वर रंग का बिना नम्बर होण्डा एक्टीवा इंजन नम्बर JF50EG0128920 कीमती करीबन 20,000 रू0।

06- एक लाल काला रंग का बिना नम्बर हीरो एचएफ डिलक्स जिसका चेचिस नम्बर MBLHA11ATF9G19 इंजन नम्बर HA11EJF9G20066 कीमती करीबन 15,000 रू0।

07- एक लाल काला रंग का बिना नम्बर हीरो एचएफ डिलक्स जिसका चेचिस नम्बर MBLHAR233H9G35655 इंजन नम्बर HA11EN9F27968 कीमती करीबन 20,000 रू0।

08 एक लाल काला रंग का बिना नम्बर हीरो एचएफ डिलक्स जिसका चेचिस नम्बर MBLHAH030K9A27360 इंजन नम्बर HA11ENK9A06529 कीमती करीबन 20,000 रू0।

09- एक लाल काला रंग का बिना नम्बर हीरो एचएफ डिलक्स जिसका चेचिस नम्बर MBLHA11ARGHE02825 इंजन नम्बर HA111HGHE03772 कीमती करीबन 20,000 रू0।

10- एक लाल काला रंग का बजाज पल्सर 150 चेचिस नम्बर MD2A11CYJWC26839 इंजन नम्बर DHYWJC79026 कीमती करीबन 40,000 रू0।

11- एक लाल काला रंग का बजाज पल्सर 150 चेचिस नम्बर MD2A11CY5KGA12 इंजन नम्बर DHYKA92862 कीमती करीबन 40,000 रू0।

कुल 11 नग मोटर सायकल जुमला कीमती 2,25, 000 रु.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें