बसना: नीलांचल सेवा समिति के मुख्यालय उद्घाटन में जुटी हजारों की भीड़, ले जाया जा रहा महाप्रभु जगन्नाथ के रथ का पहिया
बसना नगर में आज नीलांचल सेवा समिति के मुख्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है । जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है और कार्यक्रम आरम्भ हो चुका है।
नीलांचल के मुख्यालय में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ का एक पवित्र पहिया (चक्र) का स्थापना पूरे विधि विधान से करने हेतु उसे बसना के सिटी ग्राउंड से ले जा रहा है। जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं।
जिसमे महाराष्ट्र की शिवगर्जना ढोल-ताशा, ध्वज पतक के साथ कीर्तन की यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नीलांचल मुख्यालय भवन को ओर अग्रसर है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूरी (ओडिशा) से जगद्गुरु स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज एवं आचार्य महाराज के अनुयायी पधार रहे हैं. साथ ही नीलांचल सेवा समिति के द्वारा महाभोग भंडारा दोपहर 12:00 बजे रखी गई है। नगर में भीड को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
