UPSC के छात्रों के लिए सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणा - CG Sandesh

UPSC के छात्रों के लिए सीएम बघेल ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ से चयनित सभी छात्रों को दी बधाई

रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के अनेक छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला हेतु लेते हुए यह भी घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे उनके छत्तीसगढ़ सदन में रुकने और भोजन की मुफ्त सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें