महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में जहर सेवन करने से 2 की मौत
महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में जहर सेवन करने से 2 की मौत हो गयी.
पहला मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगराही की है. जहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने 18 मार्च को अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. युवक को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा में भर्ती कराया गया. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक योगेश गोड़ पिता बहुर सिंह उम्र 25 साल ग्राम टेंगराही का निवासी था.
वहीँ दूसरा मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है जहाँ 19 मार्च की सुबह करीब 6 बजे एक युवक ने जहर सेवन कर लिया. स्वास्थ्य खराब होने पर उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा में भर्ती कराया गया. जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंचल ठाकुर पिता देसर उम्र 19 साल ग्राम कुशपाली का निवासी था.
पुलिस ने दोनों ही मामलो की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.