महासमुंद: कलेक्टर ने पीएम किसान योजना अंतर्गत 31 मार्च तक अन... - CG Sandesh

महासमुंद: कलेक्टर ने पीएम किसान योजना अंतर्गत 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से केवाईसी कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

महासमुंद: राज्य शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का केवाईसी के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने समय-सीमा की बैठक में उप संचालक कृषि को कहा जिले के किसानों के केवाईसी पूरा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनके बैंकों में केवाईसी पूरा नहीं है, उसे पूरा करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी किसानों के केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। यानि इस योजना का फायदा ले रहें किसानों को अपनी पहचान और खातें से जुड़े ब्यौरे को सत्यापित कराना होगा। इसके लिए वे खुद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पोर्टल से करा सकते है या जन सेवा केन्द्रों पर जाकर भी केवाईसी करा सकते है। योजना अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राही कृषकों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए अपना ई-केवाईसी का कार्य 31 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से कराना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में अगली किस्त में दिक्कत आएगी।

किसान ऐसे करा सकते हैं केवाईसी
उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से भी अपील की है कि वे केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराएं। इसके लिए लोक सेवा केन्द्र में जाकर अपडेट कराएं। इसके बाद मोबाईल या च्वाईस सेंटर से पी.एम. किसान पोर्टल में ई-केवाईसी कराएं। जिनका आधार बैंक खाता में लिंक नहीं है वे बैंक से लिंक करा सकते है। स्वयं से केवाईसी करने के लिए अपने मोबाईल से https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx वेबसाईट पर जाकर अपना आधार नंबर डाले। फिर सर्च में क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर गेट मोबाईल ओटीपी में क्लिक करें। मोबाइल में 4 अंक का ओ.टी.पी. आने पर उसे भरकर सबमिट ओटीपी में क्लिक करें। उसके बाद पुनः 6 अंक का ओ.टी.पी. आएगा। जिसे पुनः भरकर सबमिट फॉर ऑथ में क्लिक करें। इसके बाद ई-केवाईसी पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लॉगिन/विकासखंड लॉगिन/च्वाईस सेंटर से ई-केवाईसी करने के दौरान कृषक की उपस्थिति अनिवार्य है अतः तकनीकी त्रुटि एवं असुविधा से बचने के लिए कृपया अपने मोबाइल नंबर पर पी.एम. किसान एप डाउनलोड कर अथवा सीधे पी.एम. किसान पोर्टल में जाकर उपरोक्तानुसार बताए गए केवाईसी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करें। ताकि अगली किश्त का भुगतान हो सके। केवाईसी के बिना आगामी किस्त का भुगतान नहीं हो सकेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें