पीएम किसान योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि में ह... - CG Sandesh

पीएम किसान योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि में हुई वृद्धि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गयी है.  किसान अब 31 मई तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे. पहले इसके लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी. जिसकी पुष्टि कृषि विभाग ने की है. किसान ई-केवाईसी कराएंगे तभी 10वें किस्त की राशि का भुगतान किया जाएगा.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को ई-केवाईसी कराने से पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराना आवश्यक है. ई-केवाईसी करने के लिए 72 घंटे पूर्व आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें