महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों ने की आत्महत्या
महासमुंद जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 23 मार्च को 2 युवकों ने फांसी लगा ली.
22 वर्षीय युवक ने लगाईं फांसी.
23 मार्च की सुबह करीब 6 बजे तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम फरफौद निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक टाकेश कुमार पाड़े पिता भुवन उम्र 22 साल ग्राम फरफौद का निवासी था.
युवक
ने की खुदखुशी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में 22-23
मार्च की रात एक युवक ने घर पर फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक
निषाद पिता संतोष उम्र 20 साल ग्राम बड़गांव का निवासी था.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें