सरायपाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा ग... - CG Sandesh

सरायपाली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा गौरैया पक्षी के संरक्षण हेतु एक अभिनव पहल

सरायपाली: विश्व गौरैया दिवस के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा विलुप्त हो रहे गौरैया पक्षी के संरक्षण हेतु एक अभिनव पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के विभिन्न स्थानों पर गौरैया पक्षी के लिए कृत्रिम घोंसला लगाया गया है जो कि एक सराहनीय पहल है एवं यहां के स्टाफ का प्रकृति प्रेम को दर्शाता है.

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया है कि भविष्य में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी का व्यवस्था भी सीएचसी में किया जाएगा विदित हो कि नीले आसमान में झुंड में उड़ते गौरैया पक्षी जिसकी चहचहाट से नींद खुलता था वह देखने को नहीं मिलता है इन प्यारी चिड़ियों को पुराने मकान की मुड़ेर पर घोंसला बनाकर रहते हुए देखा जाता था परंतु आधुनिकता की अंधी दौड़ में यह पक्षी विलुप्पता की कगार पर है आओ संकल्प लेवे की गौरैया संरक्षण मुहिम में अपना योगदान देते हुए वर्ष 2022 के थीम आई लव स्पैरियो का पालन करें इस मुहिम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, राजकुमार पटेल , हेमंत मांझी,नवीन साहू ,अनिल पाढ़ी, त्रिभुवन डनसेना ,प्रगति शर्मा , तिलोतमा पटेल, पूनम राव, चंद्रावती पटेल , उर्मिला शामिल रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें