BREAKING NEWS : महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, IPL से पहले छोड़ी CSK की कप्तानी, इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में उतरेगी. धोनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है. टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की. धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे।
महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है. साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े. साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है. चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है।