सरायपाली : जन चौपाल में लगा पोषण पखवाड़ा का स्टॉल, बच्चों के ... - CG Sandesh

सरायपाली : जन चौपाल में लगा पोषण पखवाड़ा का स्टॉल, बच्चों के वजन लेकर पोषण स्तर की कि गई जांच

जन चौपाल में पोषण पखवाड़ा के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 0-6 वर्ष के बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की गई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर और सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक सहित अन्य अधिकारी स्टॉल पर पहुंचे की जा रही कार्यवाही देखी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बातचीत की। उनकी समस्याओं, भुगतान संबंधी जानकारी ली और उनके कार्य की सराहना की।

परियोजना अधिकारी  जी.एल. नारंग ने बताया कि 21 से 27 मार्च तक 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया जाएगा। इसके पश्चात पालकों को बच्चों के पोषण स्तर से अवगत कराया जाएगा। यह पखवाड़ा 4 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और 6 माह से ऊपर के बच्चों को खान-पान तथा स्वास्थ्य के संबंध में अवगत कराया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें