CG NEWS : घर के बाहर खेल रहा था 5 साल का मासूम, उठा ले गए ती... - CG Sandesh

CG NEWS : घर के बाहर खेल रहा था 5 साल का मासूम, उठा ले गए तीन बदमाश, चंद घण्टों में पुलिस ने धर दबोचा

धमतरी। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने अपहरण के महज 2 घंटे के भीतर ही आरोपियों को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी झुमुक राम यादव ने थाना भखारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/03/22 को उसका 05 वर्षीय नाती अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, जिसे किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। अपहरण के मामले में गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भखारा थाना पुलिस और सायबर की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तत्काल चेकिंग की कार्यवाही किया। जिले के सभी तरफ नाकाबंदी किया गया और आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। जिसमें तीन आरोपियों को बच्चे को ले जाते देखा गया। हुलिया के आधार पर नाकेबंदी चेकिंग के दौरान मेगा फुटपार्क बगौद तिराहा कुरूद के पास आरोपियों के पास से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी

01 मुकेश साहू पिता खेदा राम साहू उम्र 33वर्ष

02 अजय साहू गीता खम्मन लाल साहू उम्र 24वर्ष ।

03 क्षत्रपाल कौशिक पिता भीमसेन कौशिक उम्र 30वर्ष।

सभी निवासी भरर थाना रानितराई जिला दुर्ग के है। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोटर टी०व्ही०एस०स्टार सिटी मोटर सायकल, जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 365, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें