महासमुंद : कलेक्टर ने परसवानी धान खरीदी स्टॉक में गड़बड़ी पर, ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने परसवानी धान खरीदी स्टॉक में गड़बड़ी पर, संज्ञान लेते हुए डीआरसीएस के नेतृत्व में जांच दल गठित किया

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील के परसवानी धान खरीदी केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के स्टॉक में गड़बड़ी किए जाने तथा वर्तमान में वास्तविक स्कंध भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं (डीआरसीएस) सुशील तिग्गा के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच दल गठित पिछले 17 मार्च को कर दिया गया है। 

इस दल में संबंधित शाखा प्रबंधक, संबंधित पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली/पिथौरा, खाद्य निरीक्षक विकासखण्ड पिथौरा और सहकारिता निरीक्षक विकासखण्ड पिथौरा शामिल है। कलेक्टर इसे गंभीरता से लिया और सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

डीआरसीएस सुशील तिग्गा ने बताया कि संबंधित धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि वे कल स्वयं भी संबंधित धान खरीदी केन्द्र जायेंगे और जाकर अभिलेखों का सत्यापन करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें