सरायपाली: कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
सरायपाली: महासमुंद कलेक्टर क्षीरसागर के द्वारा 24 मार्च 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली के एनआरसी, ऑपरेशन थिएटर, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, ओपीडी रजिस्टर इत्यादि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां पर बीएमओ द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में 21 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला का पद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों का पद रिक्त है जिससे राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया जिस पर कलेक्टर महोदय द्वारा अतिशीघ्र आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया.
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन , तहसीलदार ममता ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू , डॉक्टर प्रेम लाल साहू ,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे मौजूद रहे उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया.