सरायपाली: 3 युवकों ने घर घूंसकर नाबालिग युवती से की छेड़छाड़ - CG Sandesh

सरायपाली: 3 युवकों ने घर घूंसकर नाबालिग युवती से की छेड़छाड़

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से तीन लड़कों द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च की रात तीनों आरोपियों ने युवती के घर घूंसकर बेईज्जती करने की नियत से हाथ, बांह पकड़कर छेड़खानी किया. इसकी शिकायत युवती ने थाने में दर्ज करायी जिस पर पुलिस ने छिर्रालेवा निवासी आरोपी धर्मेन्द्र पटेल, सूरज सिदार और सागरपाली निवासी दीपक साहू के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354, 34, 08 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें