सरायपाली : 300 परिवारों के  1250 लोगों को हिंदू धर्म में लौट... - CG Sandesh

सरायपाली : 300 परिवारों के 1250 लोगों को हिंदू धर्म में लौटाया गया.

छत्तीसगढ़ में लगातार आर्य प्रतिनिधि सभा हिंदू धर्म से दुसरे धर्म में धर्मान्तरित हुए लोगों की हिंदू धर्म से वापसी करवा रहा है. वहीँ जशपुर के बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रमुख घर वापसी प्रबल प्रताप सिंह ने भी इस कार्य में लगे हुए हैं.

इसी घर वापसी मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के सरायपाली के ग्राम कटांगपाली में 22 मार्च को 300 परिवार के 1250 लोगों का घर वापसी कराया गया. यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा एवं अनादि महिमा योग साधना के तत्वाधान में शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर  21, 22 व 23 मार्च को विश्व कल्याण महायज्ञं के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया था.  जिसमे सरायपाली और बसना क्षेत्र के लोगों की घर वापसी कराई गई है. इस दौरान आर्य समाज, विश्वहिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. जहाँ सभी लोगों ने यज्ञं में आहुति दी और जय श्री राम और राधे-राधे के नारे लगाये.

बताया गया कि इन लोगों को तीन पीढ़ी पहले ईसाई बनाया गया था, घर वापसी कार्यक्रम में सभी के पांव धोकर उन्हें वापस हिन्दू धर्म में लाया गया.

आर्य समाज और हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य अंशुदेव आर्य प्रधान छत्तीसगढ़ प्रान्तीय आर्य प्रतिनधि सभा,  बाबा रविन्द्र दास महाराज, अनादि महिमा योग साधना केंद्र कटकपाली,  स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज हरियाणा,  बाबा देवेंद्र दास महाराज अनादि महिमा योग साधना आश्रम कटंगपाली, स्वामी परमात्मा नंद महाराज पेंड्रा आश्रम, महंत त्रिवेणी महाराज खरसिया, सर्वेश्वर दास महाराज छत्तीसगढ़, चमार दिप आर्य समाज प्रमुख.

मुख्य अतिथि के रुप में राजेन्द्र सिंग धर्मजागरण सह अखिल भारतीय प्रमुख, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव राष्ट्रीय प्रमुख घर वापसी, नंदकुमार साय पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, ओम प्रकाश शर्मा प्रान्त प्रमुख धर्मजागरण, अवधेश दुबे हिन्दू जागरण मंच, प्रांतीय मंत्री,  रामचन्द्र अग्रवाल मिशन घर वापसी के प्रेरणा स्रोत बसना, सौरभ अग्रवाल जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद महासमुंद, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव प्रमुख सामाजिक सद्भाव महासमुंद, आदित्य रंजन कानूनगो जिला प्रचार प्रमुख महासमुंद उपस्थित रहे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें