छत्तीसगढ़: CRPF के जवान फूड प्वॉइजनिंग के हुए शिकार - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: CRPF के जवान फूड प्वॉइजनिंग के हुए शिकार

छत्तीसगढ़ में CRPF के जवान फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए. मिली जानकारी के अनुसा सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में CRPF की 150वीं बटालियन के 'C' कंपनी में पदस्थ 28 जवान फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी. जवानों को पेट में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद सभी जवानों को CRPF के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी 28 जवानों का उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी. हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे. आशंका जताई जा रही है कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था. उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था. फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें