बसना: प्रत्येक सोमवार को नगर पंचायत में लगेगा समस्या समाधान ... - CG Sandesh

बसना: प्रत्येक सोमवार को नगर पंचायत में लगेगा समस्या समाधान शिविर : उपाध्यक्ष सुमित

बसना। नगर पंचायत बसना के सर्वांगीण विकास हेतु नीलांचल सेवा समिति के नवीन सभागृह में नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के वार्ड पार्षदों एवं नीलांचल के वार्ड प्रभारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र की मूल समस्या और समाधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही नगरवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान हो इसलिए प्रत्येक सोमवार को नगर पंचायत बसना के सभागृह में सुबह 10 से 01 बजे तक समस्या समाधान शिविर आयोजित की जाएगी।

उक्त बैठक में सुमित अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना, पार्षद शीत गुप्ता, पार्षद विनीता पवन अग्रवाल, पार्षद डेनियल पीटर, पार्षद सोनू सोनवानी, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, विकास वाधवा, आकाश सिन्हा, संतोष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र कोसरिया, कमलू दास, शंकर नायक, ललित धृतलहरे, रमेश डड़सेना, वीरू गुप्ता, अमृत चौधरी, राधेश्याम नायक, टीकाराम दास, कावेरी चौधरी, रेणुका साहू, पवित्रा, नीलांचल मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा समेत नीलांचल के वार्ड प्रभारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें