प्रदेश में 18 वर्ष बाद लगा कि छतीसगढ़िया की सरकार है - इस्तियाक खेरानी
प्रदेश भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तीन वर्षो में आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त करने का कार्य करते हुई प्रदेश का विकास छत्तीसगढ़ मॉडल एवं गड़बो नवा छत्तीसगढ़ पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इस्तियाक खेरानी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष बाद हमें आज लगता है कि किसी छतीसगढ़िया की सरकार आई हैं। छतीसगढ़िया के अस्मिता को जगाने एवं छतीसगढ़ी संस्कृति एवं परम्पराओं को बचाने का कार्य लगातार प्रदेश के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर रही हैं। जिसमें स्थानीय तीज-त्योहार हरेली, छेरछेरा तीजा-पोरा, छतीसगढ़ी व्यंजन, कला संस्कृति और खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद धान खरीदी की मात्रा और किसानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही हैं।
गौठान को केवल गाय-बैल को एकत्र कर रखने का ठौर ही नही बल्कि आजीविका के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। स्थानीय महिलाएं स्व सहायता समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के साथ धूप अगरबत्ती सहित स्थानीय जरूरत की तमाम चीजें तैयार कर रही हैं। खाली पड़े जमीन पर साग-सब्जी उपजा कर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब का गठन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर गठन किया जा रहा हैं। जिसमें प्रत्येक क्लब को सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की सहयोग राशि दी जावेगी।जाएगा। प्रत्येक क्लब में 20 से 40 युवा होंगे। जिनकी आयु 15 से 40 वर्ष के मध्य होगी। यही नही नरवा, गरवा, घुरवा व बारी, गोबर खरीदी, 2500 रुपये में धान खरीदी और गरीब भूमिहीन मजदूर परिवार को प्रतिवर्ष राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से 6000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर रही हैं।योजनाओं के साथ सरकारी संरक्षण से फल-फूल रही छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से प्रदेश का नाम देश ही नही विदेशो रोशन हो रहा हैं।