महासमुन्द : टूर टू सिरपुर, पर्यटन और प्रकृति को बढ़ावा देने ... - CG Sandesh

महासमुन्द : टूर टू सिरपुर, पर्यटन और प्रकृति को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की कवायत, निकाली गई 35km की साइकिल यात्रा

महासमुन्द। जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन स्थल सिरपुर को विश्व पटल पर ख्याति दिलाने के साथ-साथ पर्यटन और प्रकृति को बढ़ावा देने के लिहाज से आज स्थानीय वन विदयालय से 35 किलो मीटर की साइकिल यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में महासमुन्द के विधायक और संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, कलेक्टर नीलेश छिरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ पंकज राजपूत शामिल हुए। आज सुबह 7.30 बजे विधायक विनोद चन्द्राकर और कलेक्टर नीलेश छिरसागर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली में रायपुर से लगभग 50 सायकल यात्री भी सिरपुर पहुंचे।

हम आपको बता दें कि इस 35 किलो मीटर की साइकिल यात्रा सिरपुर के विश्व प्रसिध्द लक्ष्मण मंदिर में समाप्त होगी। महासमुन्द के कलेक्टर नीलेश छिरसागर अपने परिवार के साथ इस साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया है। इस साइकिल यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया है। हम आपको अवगत कराना चाहते हैं कि विश्व की एक मात्र लक्ष्मण मंदिर जिसे देखने के लिए देश विदेश से लोग यहां छत्तीसगढ़ महासमुन्द जिले के सिरपुर पहुंचते हैं। वाबजूद इसके सिरपुर को उतनी ख्याति प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन और वन विभाग ने पर्यटन और प्रकृति को लेकर यह साइकिल यात्रा की शुरूआत की है। आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रमों का और आयोजन कर पर्यटन और प्रकृति को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा किया जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें