बड़ी खबर : महिला से दुष्कर्म कर पति को दी जान से मारने की धमक... - CG Sandesh

बड़ी खबर : महिला से दुष्कर्म कर पति को दी जान से मारने की धमकी, अब रेप के आरोप में कांग्रेस सचिव गिरफ्तार

राजनादगांव। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। रेप के आरोप में कांग्रेस सचिव गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला ने कांग्रेस सचिव पर रेप कर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बता दें कि, चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चिखली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी दी है।


मिली जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी के सदस्य विकास गजभिये के खिलाफ चिखली थाना चौकी में एक विवाहिता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है, इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कारर्वाई करते हुए कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें