17 वर्षीय युवती ने लगाईं फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात..... - CG Sandesh

17 वर्षीय युवती ने लगाईं फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले मानिकपुर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने घर पर अपने कमरे में फांसी लगा ली. पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका संध्या साहू(17)  वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी.

परिजनों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार रात को संध्या खाना-खाकर अपने कमरे में चले गई थी. इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह उसकी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है.

मामले की सुचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया. वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें लड़की परेशान होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. मामले में जांच जारी है.

सुसाइड नोट में लिखी थी यह बात -

संध्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे पिताजी कुछ नहीं करते. पूरे घर की जिम्मेदारी मेरी मां पर है. मेरी मां बहुत मेहनती है. मुझे खूब सहयोग करती है. हम उसी की कमाई के चलते ही खाना-पीना खाते हैं. मां की वजह से भी मैं पढ़ाई कर रही हूं. लेकिन पढाई-लिखाई के साथ-साथ घर में खर्चा बहुत है, इसलिए मैं काफी दुखी हूं और अब जान दे रही हूं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें