घर में घुसकर 17 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, फिर गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले में संदिग्ध अवस्था में 17 वर्षीय छात्रा की फांसी पर लटकी लाश मिली थी। जिसकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का छात्रा के घर में पहले से आना जाना था। वहीं परिवार का कहना है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं। उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इसके पहले पुलिस ने मंयक पांडेय (Mayank Pandey) को समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस असल कातिल तक पहुंच पाई। और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 12वीं की छात्रा का फांसी पर लटका शव मिला था। पुलिस हत्या और आत्महत्या (suicide) की जांच कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या का खुलासा किया है। और उसके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।