CG breaking : मेला देखने गए आरक्षक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हत्या का ताजा मामला सामने आ रहा है। यहाँ कूकानार थाना क्षेत्र के बोदारास में एक आरक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक बोदारास का ही रहने वाला था। जो कल मेला देखने गांव आया हुआ था। जिसकी शनिवार रात 2 बजे हत्या कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने नक्सलियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एवं एसडीओपी घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें