बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दन... - CG Sandesh

बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

कोंडागांव। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें 2 लोगो की मौत हो गई है। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौद दिया। घटना शनिवार देर रात की है। ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार है। हादसा फरसगांव थाना का है।


जानकारी के अनुसार, जिले के छोटे राजपुर निवासी रामदास कृष्ण कुमार मंडावी के साथ अपने दामाद के घर पांडेआठगांव गया हुआ था। गाँव में मेला से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान फरसगांव नगर पंचायत के प्रवेश द्वार के पास CTO कॉलोनी तहसील ऑफिस के सामने पहुंचे तो जगदलपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी फरसगांव पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचे। जवानों ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी ट्रक चालक का पता लगा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें