प्रेमी ने की प्रेमिका की माँ की हत्या, शादी कही और तय होने स... - CG Sandesh

प्रेमी ने की प्रेमिका की माँ की हत्या, शादी कही और तय होने से था नाराज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां के सिर पर भारी पत्थर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। युवक ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने अपने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि वारदात वाली रात को नगपुरा निवासी रवि कश्यप (25) गांव के आस-पास देखा गया है। वहीं यह भी पता चला कि वह बृहस्पति बाई की बेटी का प्रेमी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मगर पूछताछ में उसने जो बताया है वह हैरान करने वाला था।

शादी कहीं और तय होने से था नाराज

रवि ने बताया कि मैं बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता हूं। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसलिए मैं नाराज था। इसके कारण ही मैंने अपनी प्रेमिका की मां को मारने के मकसद से उसके सिर पर पत्थर पटका था। जिससे ये शादी टूट जाए। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।

शनिवार शाम को हो गई मौत

इधर, बृहस्पति बाई का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में जारी था। इस बीच शनिवार शाम को ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें