सरायपाली : आईपीएल मैच के दौरान सट्टा नामक जुआ खेलते एक व्यक्... - CG Sandesh

सरायपाली : आईपीएल मैच के दौरान सट्टा नामक जुआ खेलते एक व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 27 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि इस्लाम मोहल्ला सरायपाली तालाब के पास मंदिर किनारे में शोहेब बेग नाम का व्यक्ति IPL क्रिकेट लीग के रायल चैलेंजर्स बैंगलौर वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रूपये पैसों का हारजीत का सट्टा लिख रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया।

मौके पर एक व्यक्ति मोबाइल के जरिये लाइव मैच पर सट्टा लगाने वालों से पर्ची में सट्टा नोट कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मिर्जा शोहेब बेग पिता मिर्जा निजाम बेग उम्र 27 साल निवासी इस्लाम मोहल्ला सरायपाली बताया ।

जिसके कब्जे से एक नग एण्ड्राइड मोबाइल किमती 5000रूपये, नगदी रकम 48,900रूपये तथा क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब लिखा हुआ एक पर्ची जिसमें 4,50,000 रूपये हिसाब लिखा हुआ था जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी मिर्जा शोहेब बेग पिता मिर्जा निजाम बेग उम्र 27 साल निवासी इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें